Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 9 हेलीपैड निर्माण के लिए बजट जारी:भूमि चयन पूरा, 19 हेलीपैड बनाने की योजना को वित्तीय स्वीकृति

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 19 स्थायी हेलीपैड बनाने की योजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने हेलीपैड निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, भूमि चयन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, जिससे अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इन हेलीपैड का उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी आवाजाही को सुगम बनाना है। यह योजना जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर हेलीपैड निर्माण पर केंद्रित है। अधिशाषी अभियंता मनिन्दर सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) को फिलहाल 9 हेलीपैड के निर्माण के लिए बजट दिया गया है। प्रत्येक हेलीपैड पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। शेष हेलीपैड के लिए धनराशि चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। जिलाधिकारी अनुनय झा के अनुसार, सवायजपुर, संडीला, शाहाबाद और बिलग्राम तहसीलों में हेलीपैड बनाए जाएंगे। सदर तहसील में पहले से हेलीपैड मौजूद होने के कारण वहां नया निर्माण नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, बेहंदर, भरावन, भरखनी, हरियावां, कछौना, कोथावां, माधौगंज, मल्लावां, पिहानी, सांडी, सुरसा, टड़ियावां और टोडरपुर ब्लॉकों में भी हेलीपैड निर्माण प्रस्तावित है।अधिकारियों ने बताया कि बजट जारी होने से इस परियोजना को गति मिलेगी और निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा। इन हेलीपैड के बनने से आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही, गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस के जरिए शीघ्र बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संभव हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गली में बैठे बछड़े पर चढ़ाई कार, CCTV:लखनऊ में 4 घंटे बेहोश, पेट-पैर में चोट के कारण चल-फिर नहीं पा रहा
    Next Article
    सहारनपुर में 20 करोड़ की बिल्डिंग में गड़बड़ी:चेयरमैन बोले- नर्सिंग कॉलेज भवन में लगी घटिया सामग्री, ठेकेदार पर फूटा गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment