Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में आधी रात तेज हवाओं संग बारिश:शहर के कई इलाकों में बिजली गुल, 20 मिमी वर्षा दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई में शनिवार आधी रात के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। रविवार सुबह तक 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे शुरू हुई और सुबह 5 बजे तक जारी रही। लगभग दो घंटे तक हुई इस वर्षा के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तीव्रता बढ़ती गई, जिससे लोगों को फिर गर्मी का अहसास होने लगा। तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली गुल होने से घरों में सो रहे लोग गर्मी से परेशान होकर जाग गए। बिजली आपूर्ति बारिश और तेज हवाएं रुकने के बाद ही बहाल हो सकी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कहीं-कहीं पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं। सड़कों के किनारे बारिश का पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के दौरान लोगों को मामूली रूप से गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होने के बाद तेज धूप निकलने से लोग फिर गर्मी से परेशान होने लगे। मौसम विशेषज्ञ शिक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने संभावना जताई कि रविवार को अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले एक-दो दिन मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है, जिसमें बारिश और तेज धूप दोनों देखने को मिल सकती हैं। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि इन दिनों लोगों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि लोग सफर के दौरान नियमित रूप से पानी पिएं और बेल, मौसमी, अनार आदि का जूस भी पिएं। खाने में दही और सलाद का सेवन जरूर करें। तबीयत खराब होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU में कार सवार शिक्षक ने नशे में मारी टक्कर:गाड़ी से शराब की बोतलें निकलीं, छात्रों ने पिटाई करने का आरोप लगाया
    Next Article
    एक्सीडेंट के बाद लाश फेंककर भागा बाइक सवार:झांसी में भाई बोला- भीड़ में बोला अस्पताल ले जाएंगे, 12 घंटे बाद 1 Km दूर शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment