Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अंबेडकर जयंती पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान पहुंचे:कहा- यूपी में 2017 से पहले लोग उद्योग लगाने से डरते थे, बीजेपी सरकार आने के बाद ऐसा नहीं

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री और गोरखपुर के बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर के गांधी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश, अशोक रावत और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने डॉ. अंबेडकर का चित्र भेंट कर राज्य मंत्री का स्वागत किया। एकीकृत पासी समाज उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में कमलेश पासवान ने डॉ. अंबेडकर को दलितों का मसीहा बताया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में लोग उद्योग लगाने से डरते थे। बीजेपी की सरकार आने के बाद लोग यहां अपने उद्योग स्थापित कर रहे हैं। विकास को गति भी मिली है। राज्य मंत्री ने महाराजा बिजली पासी, लाखन पासी, सातन पासी और सुहेलदेव पासी जैसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पासी समाज का वोट बैंक लगभग 8 से 10 प्रतिशत है, लेकिन संगठन और प्रभावी नेतृत्व के अभाव में समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। केंद्रीय मंत्री ने कुछ जातिवादी दलों पर समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पासी समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर ध्यान देने, संगठित रहने और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति तक निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, विधायक श्याम प्रकाश, विधायक प्रभास कुमार और बसवा नेता पीके वर्मा, अरविंद पासवान, राकेश कुमार पासी, सुनील कुमार, मनोरमा देवी, संदीप कुमार पासी, प्रीतेश सिंह, सौरभ सिंह, अल्का गुप्ता, महेंद्र सोनी, अदित कुशवाहा, अमरेंद्र अर्कवंशी, सत्यम शुक्ला, अतुल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों की GST चोरी का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने फर्जी ई-वे बिल, दस्तावेज और मोबाइल बरामद किया
    Next Article
    संजय निषाद बोले, बाबासाहेब की देन जो बोलने लायक हूं:वाराणसी में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पहुंचे मंत्री ने कहा, कुछ बेईमान लोग हैं जो पैसा खा जा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment