Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल लखनऊ रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मलेहरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के छोटी बहुती खुर्द निवासी 35 वर्षीय राजू और उनके 22 वर्षीय भाई लक्खा के रूप में हुई है। लक्खा लुधियाना में एक कंपनी में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। राजू के साढ़ू 38 वर्षीय विजय कुमार संडीला कोतवाली क्षेत्र के रमललवा गांव में रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर विजय राजू के घर आए थे। गेहूं की खंदाई कराने के लिए विजय शुक्रवार की रात राजू और लक्खा को अपने साथ अपने गांव बाइक से ले जा रहे थे। शुक्रवार रात बेनीगंज-संडीला मार्ग पर मलेहरा गांव के पास यह हादसा हुआ। विजय बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर सिर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से तीनों घायलों को कोथावां सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। लक्खा और विजय को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने लक्खा को भी मृत घोषित कर दिया। विजय की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक राजू के परिवार में उनकी पत्नी पुष्पा और दो पुत्र हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में कूलर के गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की 2 गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू
    Next Article
    हाईकोर्ट ने लखीमपुर खीरी समिति का आदेश रद्द किया:नए आदेश तक थारू जनजाति के वन अधिकार रहेंगे बहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment