Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अलविदा की नमाज अदा की गई:शहर की 27 मस्जिदों समेत गांवों में मांगी अमन-चैन की दुआ

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में शुक्रवार को ईद से एक दिन पहले अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर की 27 मस्जिदों समेत विभिन्न कस्बों और गांवों की मस्जिदों में नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगीं। इस दौरान सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाजियों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की कि देश में शांति और सद्भाव बना रहे, साथ ही पूरे विश्व में भी खुशहाली और अमन कायम हो। शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती आफताब आलम ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। यहां भी नमाज के बाद देश में अमन और चैन के साथ दुनिया की खैरियत के लिए दुआएं मांगी गईं। मौलाना अफ़ज़लूर रहमान ने इस अवसर पर सभी से नेक रास्ते पर चलने और हर स्तर पर लोगों की मदद करने का आह्वान किया। अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद खालिद और महामंत्री हफीज अहमद ने अपनी टीम के साथ नमाज से पहले सभी व्यवस्थाओं को बेहतर सुनिश्चित किया। अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल संजय त्यागी अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर के बाहर बैठी महिला को स्कॉर्पियों ने कुचला:देवरिया में शव सड़क पर रखकर जाम लगाया, पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम
    Next Article
    पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी बनेंगी ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’:सीसीएसयू कार्य परिषद में बड़े फैसले 59 पीएचडी को मंजूरी , 4 वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment