Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बस-स्कॉर्पियो की टक्कर, ठेकेदार की मौत:हादसे में दो लोग घायल, अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो खंती में पलटी

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एक सड़क हादसे में ठेकेदार रक्ष विजय सिंह उर्फ नितिन सिंह की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। राधानगर मोहल्ला निवासी ठेकेदार रक्ष विजय सिंह अपनी स्कॉर्पियो से पाली कस्बे से हरपालपुर की ओर जा रहे थे। सतौथा गांव के पास उनकी गाड़ी की सामने से आ रही एक निजी बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक अनूप कुमार ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रक्ष विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल 50 वर्षीय संजय कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। वहीं, 35 वर्षीय विवेक कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में ट्रक से टकराई बाइक, VIDEO:दो घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; अलीगढ़ रेफर
    Next Article
    अंजुमन इस्लामिया ने ईद की नमाज का समय जारी किया:शहर की 27 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर होगी नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment