Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई:शहर, कस्बों और गांवों में हुए विशेष कार्यक्रम, देखें तस्वीरें

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर, कस्बों और गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने भगवान बुद्ध को श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शहर में भारतीय बौद्ध सभा की ओर से सुबह 9:30 बजे अंबेडकर पार्क में बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया। इसके बाद 10:30 बजे एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी कतारों में शामिल थीं। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां त्रिविधि पावन पर्व बुद्ध पूर्णिमा समारोह आयोजित हुआ। समारोह में शामिल पुरुष, महिला और बच्चों ने ध्यान लगाकर बुद्ध वंदना की। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध सभा के महामंत्री श्रवण कुमार ने भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष रामपाल गौतम ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र त्योहार है, जो गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि) और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। उन्होंने बुद्ध के अहिंसा, मध्यम मार्ग और तृष्णा से मुक्ति के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रजनीश कुमार गौतम, राकेश कुमार, मनोज कुमार, जावित्री बौद्ध, बेबी गौतम, सुदामा गौतमी सहित कई लोग उपस्थित रहे। हरदोई शहर के अलावा, कस्बा सांडी, हरपालपुर, सवायजपुर, माधौगंज, मल्लावां, गोपामऊ, पिहानी, शाहाबाद और पाली सहित अन्य जगहों पर भी बुद्ध पूर्णिमा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। देखिए बुद्ध पूर्णिमा की तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो चालक के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने पिया तेजाब:एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, फोटो और वीडियो डालने की दे रहा था धमकी
    Next Article
    मेरठ में हाथी पर चढ़कर निकला दूल्हा देखें VIDEO:राजशाही ठाठ देखकर लोग भी हो गए हैरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment