Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय ने की प्रार्थना:मेथोडिस्ट चर्च में जुटे लोग, ईसा मसीह को किया याद

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के एमजी मार्ग स्थित मेथोडिस्ट चर्च में शुक्रवार दोपहर 12 बजे गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना में शहर के साथ-साथ आसपास के कस्बों और गांवों से आए ईसाई समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पास्टर संतोष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उन्होंने ईसा मसीह को त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया। पास्टर संतोष ने बाइबल का अनुसरण करने और दूसरों की मदद करने के महत्व पर जोर दिया, ताकि ईसा मसीह के बलिदान को याद रखा जा सके। चर्च के कोषाध्यक्ष जेम्स ने भी गुड फ्राइडे के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस प्रार्थना सभा में समीर, विमलेश, पप्पू, मोहिनी, जॉन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में नई सड़क पर उगी घास:PWD ने दवा छिड़ककर हटाई, निर्माण पर उठे सवाल
    Next Article
    श्रावस्ती सीट पर कौन मजबूत,विधायक राम फेरन या कोई और:सपा से असलम रायनी या अमर यादव पसंद; बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment