Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में कैंसर पीड़ित महिला की मौत:पिता ने पति-सास पर जहर देने का आरोप लगाया, मामले की जांच शुरू

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई में कैंसर से पीड़ित एक महिला की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके पति और सास पर जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान टड़ियावां थाने के मरसा मजरा भरावं निवासी संगीता (30) के रूप में हुई है। उसके पति का नाम गिरीश है, जो पेशे से राजमिस्त्री है। संगीता के दो बेटे सत्यम और शिवम हैं। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी। पति गिरीश उसका इलाज कराने के लिए उधार-कर्ज ले रहा था। 22 अप्रैल को संगीता की हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर रात के समय संगीता के पिता शिवकुमार, जो सरखना, टड़ियावां के निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि संगीता को उसके पति गिरीश और सास आशा ने जबरन जहर देकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 12 का चालान, 3 वाहन जब्त:एआरटीओ ने अपूर्ण प्रपत्रों पर की सख्त कार्रवाई, अभियान जारी
    Next Article
    बलिया में गौ-माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग:छात्र-नौजवानों ने डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment