Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में मां-बेटी समेत अन्य पर मुकदमा:लेखपाल पर हमला, सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जाजूपुर के मजरा लालपुर में मां-बेटी और अज्ञात लोगों ने लेखपाल समेत दो लोगों पर हमला कर दिया। दावा है इस दौरान मां बेटी ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। पुलिस ने मां बेटी और अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। लखीमपुर खीरी की निघासन तहसील के ग्राम बेला परसुआ निवासी लेखपाल शिवशंकर हरदोई की संडीला तहसील के ग्राम जाजूपुर में तैनात हैं। जाजूपुर अतरौली थाना क्षेत्र में आता है। लेखपाल ने रविवार देर रात अतरौली थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला एक जमीनी विवाद से जुड़ा है। लेखपाल शिवशंकर ने बताया कि ग्राम जाजूपुर निवासी पूरन ने जमीनी विवाद से संबंधित एक शिकायत की थी। इसी शिकायत के संबंध में उप जिलाधिकारी संडीला के आदेश पर वह रविवार दोपहर 3 बजे ग्राम जाजूपुर के मजरा लालपुर में स्थलीय निरीक्षण करने गए थे। पूरन भी उनके साथ मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मौके पर श्रीदत्त की पत्नी और बेटी आ गईं। दोनों ने लेखपाल और पूरन से विवाद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मां-बेटी ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। लेखपाल के अनुसार, श्रीदत्त की पत्नी ने ग्राम का नक्शा सहित अन्य आवश्यक सरकारी अभिलेख जबरदस्ती छीनकर फाड़ दिए। सरकारी काम में बाधा मौके पर अन्य ग्रामीण भी जमा हो गए। मां-बेटी ने उन्हें और पूरन को गाली-गलौज किया। दोनों आरोपियों समेत अन्य लोगों ने उन्हें और पूरन को दौड़ा लिया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां-बेटी और अन्य अज्ञात लोगों पर आपराधिक साजिश, सरकारी कर्मचारी पर हमला कर चोट पहुंचाना, सरकारी काम में बाधा डालना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर की जमीन तक निगम ने बनवाई थी सड़क:मुरादाबाद में निगम अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट लगाईं;रहता एक इंसान नहीं,लिखा- ये सड़क जनहित में जरूरी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में मिट्टी खनन, सड़कों पर दौड़ रहे अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली:शिकायतों के बावजूद नहीं थमा अवैध खनन, प्रशासन की भूमिका पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment