Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में नवरात्र अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा:मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने की विशेष आराधना

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में गुरुवार को नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे थे। वे अपने हाथों में मां महागौरी के प्रिय चमेली और मोगरा के सफेद फूल लेकर आए और श्रद्धापूर्वक मां के चरणों में अर्पित किए। भक्तों ने नारियल का भोग भी लगाया। विशेष रूप से महिलाओं ने माता को लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर और चूड़ियां चढ़ाईं। इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा। शहर के राम जानकी मंदिर के पुजारी मैथिली शरण शास्त्री ने बताया कि मां महागौरी के मंत्र का 108 बार जाप करने से भक्तों की सच्ची मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मां महागौरी की पूजा से शीघ्र विवाह और अच्छे वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। शहर के मां काली मंदिर, राम जानकी मंदिर, मां संतोषी मंदिर, श्रवण देवी मंदिर सहित कस्बों और गांवों में स्थित मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मां काली मंदिर के पुजारी दीपू ने बताया कि मां महागौरी की आराधना से जीवन में शांति, पवित्रता और ज्ञान का प्रकाश आता है। उन्होंने भी शीघ्र विवाह और अच्छे वैवाहिक जीवन के आशीर्वाद का उल्लेख किया। शहर के शक्ति पीठ श्रवण देवी मंदिर, पाली के पंतवारी मंदिर, बिलग्राम के मां शीतला माता मंदिर, शाहबाद के मंगला देवी मंदिर सहित कस्बों और गांवों के अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा कर सुख-शांति और सफलता की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 27 मार्च को रामलला का जन्मोत्सव:12 बजे भगवान का होगा जन्म, 10 हजार मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और शंख बजाए जाएंगे
    Next Article
    पीलीभीत में नेशनल हाईवे पर कार खाई में पलटी:महाराष्ट्र का परिवार गंभीर रूप से घायल, खुटार से पंजाब जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment