Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार दो दोस्त घायल; बावन कस्बे के पास हुआ हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई में सोमवार को एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की शाम के समय इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बे के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ रेफर किया गया था, जहां शाम को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बावन कस्बे के मोहल्ला बीरम पट्टी निवासी तैय्यब के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह अपने दोस्त राज और बदन के साथ बाइक से घर जा रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बावन कस्बे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सिर के बल सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को बावन सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तैय्यब की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में, चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान शाम को तैय्यब ने दम तोड़ दिया। वह अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और दिल्ली में एक गुटखा फैक्ट्री में काम करता था। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत:25 दिन पहले हुए चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने तोड़ा दम
    Next Article
    देवरिया के बभनी गांव में भीषण आग:लाखों की संपत्ति जलकर राख, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment