Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में प्लॉट धोखाधड़ी मामले दंपति समेत 7 पर केस:10 लाख में प्लॉट देने का वादा कर 1 लाख हड़पे, मारपीट का भी आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई शहर के कृष्ण नगरिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले दो व्यक्तियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दूसरे को 10 लाख रुपये में प्लॉट देने का वादा कर 1 लाख रुपये एडवांस ले लिए, लेकिन बाद में प्लॉट देने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर दंपति और उनके चार बच्चों समेत कुल सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला 16 अप्रैल की रात पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद शहर कोतवाली में दर्ज किया गया। कृष्ण नगरिया स्थित बाबा मंदिर के निकट रहने वाले राजकिशोर ने बताया कि आरोपी राजकुमार उनके साथ एक ही मकान में किराए पर रहता है। जब उनके संबंध अच्छे थे, तब राजकिशोर ने राजकुमार से सांडी रोड पर स्थित 1100 स्क्वायर फीट का एक प्लॉट 10 लाख रुपये में खरीदने का सौदा तय किया था। राजकिशोर के अनुसार, उन्होंने राजकुमार को 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से और 50 हजार रुपये नकद दिए थे। कुछ समय बाद आरोपी ने उन्हें प्लॉट देने से मना कर दिया। जब राजकिशोर ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने कुछ दिनों में पैसे लौटाने का वादा किया। हालांकि, 25 फरवरी 2026 को जब राजकिशोर ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी राजकुमार, उसकी पत्नी उमा, पुत्र प्रिंस, सत्यम और पुत्रियां ज्योति व खुशबू ने मिलकर राजकिशोर की लात-घूसों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। राजकिशोर ने बताया कि वह इधर-उधर भागने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ईंट-पत्थरों से भी मारा, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। आरोपियों ने बाइक और सीसीटीवी भी तोड़ दिए। उन पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी दौरान राजकिशोर के पास एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को आरोपियों का रिश्तेदार बताते हुए अपना नाम दुष्यंत गुप्ता और गुड्डू बताया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आपराधिक विश्वासघात, मिलकर अपराध करना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, जानबूझकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराओं में सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:एंटी-साइक्लोन की वजह से अचानक बढ़ी गर्मी, बांदा में पारा 44.8°C पर पहुंचा
    Next Article
    सपा विधायक नसीम सोलंकी ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू:महिला आरक्षण बिल पर बोलीं- सरकार बेरोजगारी, शिक्षा पर भी ध्यान दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment