Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद भैसटा नदी की अनदेखी:सफाई शुरू न होने से बाढ़ का खतरा, ग्रामीण गुस्सा

    13 hours ago

    2

    0

    हरदोई के पिहानी कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बरसात का मौसम नजदीक आने के साथ ही बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसकी मुख्य वजह भैसटा (सई) नदी की लंबे समय से उपेक्षित सफाई और लगातार संकरी होती धारा को बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण नदी की न तो समय पर खुदाई हुई और न ही चौड़ीकरण, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जमुही, सरावर, अब्दुल्ला नगर और लीला पुरवा जैसे स्थानों पर नदी की गहराई घटकर मात्र 5 से 7 फीट रह गई है। नदी के किनारों पर उगी झाड़ियां, जमा सिल्ट और गंदगी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। संकरी धारा में बरसाती पानी का दबाव बढ़ने पर पानी गांवों की ओर फैलने लगता है, जिससे हर साल हल्की से मध्यम बारिश में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। पिछले वर्ष आई बाढ़ से हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई थी और कई गांवों में जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। उस नुकसान का असर आज भी ग्रामीणों के मन में ताजा है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। हाल ही में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और नदी-नालों की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। उपजिलाधिकारी पिहानी ने भी क्षेत्र का निरीक्षण कर लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी थी। हालांकि, इन निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर अब तक सफाई कार्य शुरू नहीं हो सका है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नदी की सफाई और चौड़ीकरण नहीं कराया गया तो इस बार नुकसान और अधिक हो सकता है। किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही जारी रही तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल जीत के जश्न में पूरे देश में बंटी झालमुड़ी:कानपुर बीजेपी अध्यक्ष बोले- इस युगपरिवर्तन में कानपुर की धरती का भी योगदान, 5000 पैकेट वितरित किए
    Next Article
    कानपुर में IPL ऑनलाइन सट्‌टा गिरोह का भंडाफोड़:जीजा-साले समेत 5 सटोरिये पकड़े गए, फूट-फूटकर रोए, पुलिस से मांगी माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment