Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पीस कमेटी बैठक, डीएम-एसपी ने की अपील:आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की रिक्वेस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को एक पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, प्रबुद्ध नागरिक और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए कहा कि हरदोई जनपद हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है। उन्होंने नागरिकों से आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर बिजली, पानी, साफ-सफाई और सड़कों की मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रख रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी के लिए विशेष टीमें सक्रिय की गई हैं। एसपी ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। अंत में, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस पर उपस्थित धर्मगुरुओं ने त्योहारों को पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाने का पूरा भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में जिला स्तरीय समागम में 70 किशोरियों का सम्मान:दहेज प्रथा के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश, आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर
    Next Article
    महाराजगंज में दिव्यांग-विधवा महिलाओं ने डीएम को सौंपा पत्र:कच्चे मकानों में रहने वाली महिलाओं ने पीएम आवास की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment