Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई:मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सजाए गए मंदिर

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीराम और मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिरों में भक्तों ने भगवान श्रीराम की आरती की और टीका लगाकर मां के चरणों में शीश नवाया। छोटे बच्चों ने भी हाथ जोड़कर देवी मां से आशीर्वाद मांगा। घंटों और शंखध्वनि के बीच पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर कन्या पूजन का विशेष आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर छूकर उन्हें दही, जलेबी और पूड़ी का प्रसाद खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के राम जानकी मंदिर, मां काली मंदिर, शक्तिपीठ श्रवण देवी मंदिर और मां संतोषी माता मंदिर सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सभी मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। राम जानकी मंदिर के पुजारी मैथिली शरण शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि और रामनवमी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। पर्व को देखते हुए प्रशासन ने मंदिरों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80 दिन में पुलिस मौत की FIR नहीं लिख सकी:बेटे को खोने वाला पिता बोला- 700 किमी आकर रोज गाजियाबाद के चक्कर काटता रहूं
    Next Article
    मुठभेड़ में 6 जिलों का वांछित गौ-तस्कर घायल:पुलिस तिराहा के पास कर रही थी चेकिंग, जवाबी फायरिंग में गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment