Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में ट्रेन की चपेट में आए शिक्षक की मौत:पुलिस कर रही जांच, कुछ समय से डिप्रेशन में थे

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में एक शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या। यह घटना रविवार शाम पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर भगत रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मृतक की पहचान पिहानी कोतवाली के महोलिया खेड़ा मजरा सरेंहजू निवासी 44 वर्षीय रणधीर सिंह यादव पुत्र सालिकराम यादव के रूप में हुई है। वह प्राथमिक विद्यालय झबरीपुरवा में शिक्षक थे। उनके परिवार में पत्नी गीता, बेटा नागेंद्र और बेटी कीर्ति हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच रणधीर सिंह यादव के बेटे नागेंद्र ने बताया कि रविवार को उनके पिता सीतापुर से दवाई लेने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद महमूदपुर भगत रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक एक शिक्षक था। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि शिक्षक रणधीर सिंह यादव हादसे का शिकार हुए या उन्होंने आत्महत्या की। कुछ लोगों का कहना है कि रणधीर सिंह यादव कुछ समय से डिप्रेशन में थे और इसी वजह से उन्होंने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में संकट की सड़क पर ‘जीवनरक्षक फरिश्ते’:108-102 एंबुलेंस टीम का सम्मान, हर कॉल पर दौड़ती उम्मीद
    Next Article
    गोरखपुर में पंजाब के 5 चोर गिरफ्तार:घरों में नकबजनी कर उड़ा देते थे कीमती सामान, 14 मोबाइल समेत 1.40 लाख रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment