Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यपाल वर्मा का निधन:बालामऊ के पूर्व प्रत्याशी थे, राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में शोक

    3 hours ago

    1

    0

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बालामऊ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सत्यपाल वर्मा बर्राघूमन का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सत्यपाल वर्मा ने अपने जीवन के 50 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्हें जमीनी स्तर का मजबूत नेता माना जाता था, जिनकी आम जनता के बीच गहरी पकड़ थी। अपने सरल स्वभाव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के कारण उन्होंने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई थी। कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक उनके निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी और शशिबाला वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उन्हें सच्चा कांग्रेसी बताया और कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। योगदान हमेशा रहेगा याद शोक व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि सत्यपाल वर्मा ने जीवन पर्यंत कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती प्रदान की और हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे। उनके योगदान और जनसेवा को हमेशा याद किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुमित कुमार ने संभाली NER के CPRO की कमान:2 अप्रैल से सौंप दिया गया पद का चार्ज, पंकज सिंह भेजे गए लखनऊ मंडल
    Next Article
    जिलाध्यक्ष के खुले विरोध के बावजूद गजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष बने:अपराधी बताकर खारिज की थी दावेदारी, रामवीर की पैरवी से मिली एंट्री; भूपेंद्र के खासमखास बने महामंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment