Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवती 5 लाख नकदी और जेवर लेकर लापता:शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, 3 भाइयों पर केस

    23 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और 5 लाख रुपये नकद लेकर चली गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, 25 जून की सुबह करीब 4 बजे उनकी बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ घर में रखे दो बहुओं के सोने-चांदी के कीमती जेवरात और परिवार में होने वाली शादी के लिए रखे 5 लाख रुपये नकद भी ले गई है। इससे परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। तीन भाइयों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप पीड़ित परिवार ने गांव में जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव निवासी शेर बहादुर अपने दो भाइयों भीमसेन और मुनेश की मदद से युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजनों ने तीनों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी थाना प्रभारी एम. सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शेर बहादुर, भीमसेन और मुनेश के खिलाफ शादी का झांसा देकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर की 16 पंचायतों में पंचायत सहायक जल्द तैनात होंगे:भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में, सत्यापन और अनुमोदन जारी
    Next Article
    तारकोल ना मिलने से गोंडा में सड़क कार्य प्रभावित:मार्च से ही ठेकेदारों को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त मात्रा में तारकोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment