Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हार्दिक पंड्या पर चढ़ा पंजाब का रंग:मुंबई छोड़ पंजाब किंग्स से जुड़े, सोशल मीडिया पर लिखा-मेरा कप्तान श्रेयस, कोच रिकी

    5 hours ago

    1

    0

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ट्रेडिंग में टीमों की अदला-बदली के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। इस बदलाव के बीच हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स की जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरा कप्तान श्रेयस अय्यर, मेरा कोच रिकी, मेरी टीम पूरा पंजाब।” हार्दिक की इस पोस्ट को पंजाब किंग्स के साथ उनके नए सफर से जोड़कर देखा जा रहा है। तस्वीर में वह पंजाब किंग्स की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद टीम के प्रशंसकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। 18 करोड़ रुपए की कीमत पर अर्शदीप हुआ ट्रेड IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक पंड्या 16.35 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस से अधिक की रकम पर मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपए की मौजूदा कीमत पर मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। इस ट्रेड के साथ हार्दिक का मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। मुंबई को 4 खिताब दिलाने में निभाई अहम भूमिका हार्दिक पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उन्होंने टीम को 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 2024 में वह दोबारा मुंबई इंडियंस में लौटे और रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी संभाली। हालांकि, इस दौरान टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हार्दिक ने IPL के 162 मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह आठ सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेलने के बाद अब मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने 2019 में IPL डेब्यू किया था और अब तक 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। वह पंजाब किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर अर्शदीप-मॉडल समरीन की लव स्टोरी:सोशल मीडिया पर मिले, IPL मैच में साथ दिखे; न्यूजीलैंड में झील किनारे प्रपोज कर सगाई की
    Next Article
    IND vs AFG LIVE SCORE: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप की जंग, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment