Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन:यूपी में घर पर हार्ट अटैक आया; मासूम शर्मा के साथ भी काम कर चुकीं

    2 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया। बताया गया है कि मंगलवार देर रात घर पर ही इन्हें हार्ट अटैक आया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने दिव्यांका के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि, दिव्यांका के परिवार की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया। दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम में रह रही थीं। उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में काम किया है। उनके इंस्टाग्राम पर एक 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गाजियाबाद में रह रहा परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। दिव्यांका का एक भाई हिमांशु, बहनें दिपांशु और जसमीत हैं। वे अपने माता-पिता और दादी के साथ फिलहाल गाजियाबाद में रह रहे हैं। टिक टॉक शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू' गाने पर वीडियो बनाई थी, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल:शाम 4 बजे जारी होगा, 50 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी
    Next Article
    KGMU डीन के खिलाफ लिखा गया लेटर निकला फर्जी:MLC रमा निरंजन ने दी सफाई, मुख्यमंत्री को भी जांच के लिए लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment