Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हुसैनगंज सीट पर भाजपा से संतोष सिंह राजू पहली पसंद:कांग्रेस से शिवाकांत तिवारी पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक ऊषा मौर्या का क्या हुआ जानिए

    12 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर जिले के हुसैनगंज सीट पर सपा विधायक ऊषा मौर्या को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर सर्वे में 59% जनता का मत है कि इनको टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि सपा में उम्मीदवारों की पसंद में ऊषा मौर्या को 85% जनता ने प्राथमिकता दी है। यहां पर पार्टी के रूप में भाजपा पहली पसंद है, दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे पर बसपा और चौथे पर कांग्रेस है। पार्टीवार देखें तो सपा में उम्मीदवार के रूप में मौजूदा विधायक ऊषा मौर्या को 85% जनता ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मुन्ना बाबू को 4% जनता ने पसंद किया है, मो. सफीर को 3% जनता ने और धीरेंद्र सिंह यादव को 3% जनता ने पसंद किया है। अन्य के ऑप्शन को 5% जनता ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों में संतोष सिंह राजू को सर्वाधिक 72% जनता ने पसंद किया है। रनवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह को 16% और सुशीला मौर्य को 5% जनता ने प्राथमिकता दी है। 7% जनता ने अन्य उम्मीदवारों को चुना। बहुजन समाज पार्टी से फरीद अहमद को 56% जनता ने पसंद किया है। शाहिद शेख और शोएब अहमद अरबी को 16% जनता ने प्राथमिकता दी है। अन्य के ऑप्शन को 6% जनता ने चुना। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों में शिवाकांत तिवारी को 78% जनता ने सर्वाधिक पसंद किया है। चंद्र प्रकाश लोधी को 11% जनता ने प्राथमिकता दी है, जबकि 11% जनता ने अन्य कांग्रेस उम्मीदवारों को चुना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव देव कुशवाहा निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित:नामांकन वापसी के बाद, सपा ने लगाया सत्ता के दबाव का आरोप
    Next Article
    आगरा कैंट पर भाजपा की पहली पसंद अशोक पिप्पल:सपा से ममता टपलू पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से भारतेंदु, जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment