Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिस्ट्रीशीटर बोला-रावण ने साधु भेष में सीता का हरण किया:इंस्टाग्राम पर VIDEO पोस्ट की दी सफाई, कहा- बाबा बच्चियों संग अश्लीलता करता है

    1 hour ago

    2

    0

    रावतपुर के त्रिलोकी धाम आश्रम पर पथराव व महंत की हत्या के प्रयास के मुकदमें में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उसने मंहत पर कई संगीन आरोप लगाए, उसने कहा कि–महंत पर लूट, डकैती समेत 25 से 30 मुकदमे हैं… ये हाईवे पर पुलिस की वर्दी पहन कर लूट करता था… कई बार जेल गए, कई थानों से मुकदमे हैं। ये मसला सिर्फ जमीनी विवाद का है… बाबा को एक जमीन पर रखा गया था, उन्होंने अपना बाबा भेष बना लिया, इन्होंने जमीन को कब्जाना शुरू किया, जिस पर जगह पर जमीन का विवाद हैं, वहां पर 3 हत्याएं हो चुकी हैं। पढ़िए हिस्ट्रीशीटर ने क्या कहा… सभी भाइयों को जय श्रीराम…अभी एक वीडियो बाबा जी का वायरल हो रहा है, जिसमें वो आरोप लगा कि मुझे मारापीटा गया। पहली बात तो ये बता दूं कि वो बाबा नहीं है। उसके ऊपर लूट, डकैती, अपहरण के 25 से 30 मुकदमें है… ये हाईवे में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट किया करते थे। कई बार जेल गए… कई थानों से उनपर मुकदमे हैं। और ये मसला सिर्फ जमीनी विवाद है, जो कि बाबा को एक जमीन पर रखा गया था, उन्होंने बाद में बाबा भेष बनाकर जगह पर कब्जा करना शुरू कर दिया… वहां पर तीन हत्याएं हो चुकी है, थाने में एप्लीकेशन है बाबा के खिलाफ, बाबा के ऊपर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बाबा गांजा बेचता है, गांजा बेचने के चक्कर में कई लोगो से संपर्क है। आज से कुछ दिन पहले जिस लड़की को बताया जा रहा है, उसी लड़की के भाई का 2 महीने पहले मर्डर हुआ… उसको मारकर टांग दिया गया। वो घुटने के बल खड़ा हुआ था, गेट खुले हुए थे। पोस्टमार्टम हाउस में पत्रकार बंधुओ के सामने उसकी मां और बेटी चिल्ला–चिल्ला कर बताती रहीं कि मेरे भाई–बेटे का मर्डर हुआ है, उसमे आज तक कोई जांच नहीं हुई। उसी के डर की वजह से उन्होने वहां पर कैमरे लगवाए हुए थे। बाबा को इससे आपत्ति थी, क्योंकि वह आए दिन वहां पर खड़े होकर स्कूल से निकले वाली छोटी–छोटी बच्चियों के साथ अश्लीलता करता है। इसका साक्ष्य एसीपी साहब के पास जाकर पूरा मोहल्ला बता चुका है, प्रशासन को पूरी बात बता चुका है। उसके बावजूद बाबा का कुछ नहीं किया गया। फिर कैमरा लगवाने की वजह से उसने सब बवाल किया है। अगर वो बाबा सही होता तो उसे कैमरे से आपत्ति क्यों होती ? उसे प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है। कुछ लोगों से वो मिला हुआ है, बड़े–बड़े अधिकारियों को यह मालूम नहीं है। मेरा हाथ जोड़कर के अधिकारियों से निवेदन है कि आप लोग उस मोहल्ले में जाइए। पूरा मोहल्ला बाबा के खिलाफ है, छोटे–छोटे बच्चे उस बाबा की दरिंदगी की गवाही देते है। जिनको–जिनको वीडियो के माध्यम से यकीन नहीं हो रहा है, केशवपुरम, दुबे विहार, आराजी–15 वहां पर जाइए। सभी घरों से जानकारी कीजिए, वहां पर किस तरह से ये अत्याचार कर रहा है, सिर्फ बाबा के भेष में। एक बात सभी से कहना चाहूंगा कि रावण ने भी साधु का भेष धारण कर सीता मैय्या का हरण कर लिया था। अगर बाबा सच में साधु होता, आश्रम जिसको बता रहा है। आप सभी लोग जानते है कि आश्रम में सिर्फ बाबा का परिवार बीवी, बच्चे, बहू सिर्फ वहीं क्यों रहते हैं ? आश्रम का मतलब होता है वहां गाय पालन हो, कई साधु संत रहते हो, वो होता है आश्रम। किसी की जगह कब्जा करके और भगवा वस्त्र धारण करने से कोई साधु नही बन जाता है। अब जानिए क्या था पूरा प्रकरण… कल्याणपुर थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने साथियों के साथ केशवपुरम राणा प्रताप नगर स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम में पथराव किया था। इसके बाद आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी के साथ मारपीट की थी। महंत ने बताया था कि वह करीब चचार दशक से आश्रम में रह रहे है। हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का आश्रम के पास रहने वाली इंटर में पढ़ने वाली एक युवती से प्रेम संबंध है,जिसके चलते वह अक्सर उससे मिलने आता है। इसे लेकर उन्होंने कई बार आपत्ति जताई थी। बुधवार देर शाम इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और विरोध करने पर अजय ठाकुर ने साथी ईशू व अन्य लोगों के साथ आश्रम में घुसकर उनसे मारपीट करते हुए पथराव कर दिया लगा। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी ईशु को गिरफ्तार कर लिया था। महंत ने बताया था कि घटना के बाद जब वह तहरीर देने थाने जा रहे थे तभी रास्ते में आरोपियों ने रोककर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी ले जा रही थी तभी रामलला स्कूल के पास आरोपियों ने एक बार फिर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। फोर्स आता देखकर आरोपी अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले थे। महंत की तहरीर पर अजय ठाकुर, गर्लफ्रेंड, उसकी मां, ईशू यादव समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार है। शुक्रवार को अजय ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो पोस्ट कर सफाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैंने तुम्हें नौकरी दी, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती:ऑपरेशन थिएटर में नर्स से छेड़छाड़, मुंह में कपड़ा ठूंसा; हाथ बांधकर की अभ्रदता
    Next Article
    सपा ने मेधावी छात्रा को टैबलेट देकर किया सम्मानित:फर्रुखाबाद में घर पहुंचकर नेताओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment