Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल से पैक कराए छोले में कीड़े निकलने का दावा:शिकायत पर होटल मालिक ने की अभद्रता, कहा- जो करना है कर लो

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नावल्टी चौक स्थित करीम होटल से पैक कराए गए छोले में कीड़े निकलने का आरोप लगा है। कुछ युवक होटल से छोले की सब्जी पैक कराकर अपने साथ ले गए थे। जब उन्होंने खाना शुरू किया, तो उन्हें थाली में कीड़े दिखाई दिए। यह देखकर युवक तुरंत होटल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। युवकों का आरोप है कि शिकायत करने पर होटल मालिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज भी की। युवकों के मुताबिक, मालिक ने कहा, "कीड़े खाने से कुछ नहीं होता, जो करना है कर लो।" युवकों ने इसका वीडियो भी बनाया है। इसमें पैक की गई सब्जी में कीड़े साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि होटल मालिक ग्राहकों की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उनसे उलझता दिख रहा है। हालांकि, होटल मालिक ने इन आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि कीड़े युवकों ने खुद ही पैक में डाले थे। इस बात को लेकर मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। इस घटना ने शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में पेट्रोल की किल्लत, पंपों पर भीड़, पुलिस बुलाई:आपूर्ति कम होने से कई पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक
    Next Article
    नोएडा एयरपोर्ट: एक्सप्रेस वे मालवाहक वाहनों की "नो एंट्री":अलग अलग जिलों के लिए नाम से बनी पार्किंग, वीवीआईपी, वीआईपी के लिए लगी शटल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment