Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार:रसूलपुर पुलिस ने दबोचा, चाकू मारकर फरार हुए थे

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने आगा साहब मस्जिद के पास से इन आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नईम पुत्र जमील, शाहरूख पुत्र जमील (दोनों निवासी आगा साहब मस्जिद के पास, थाना रसूलपुर) तथा शोएब पुत्र मोहम्मद कय्यूम (निवासी मेवाती मोहल्ला, पुरानी तहसील, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 मई को वादी शकील पुत्र नजीर (निवासी आगा साहब मस्जिद) द्वारा थाना रसूलपुर में दर्ज कराया गया था। शकील ने आरोप लगाया था कि उसके पुत्र समीर और मोरिस के साथ उक्त तीनों आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू तथा लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मारपीट के बाद आरोपी दोनों युवकों को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना रसूलपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। चेकिंग और शांति व्यवस्था के दौरान पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अफसर खान, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार, कासिफ अली और विवेक यादव शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में माटीकला प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू:15 दिन निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण चलेगा, 250 रुपए प्रतिदिन मिलेगा भत्ता
    Next Article
    हाथरस में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न:मारपीट का आरोप, विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment