Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथो में रोटी ,गैस-सिलेंडर लेकर AAP ने किया प्रदर्शन:गैस की किल्लत को लेकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की कमी के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस सिलेंडर की कमी से आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उनका कहना था कि कई जगह लोगों को गैस के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 120 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सर्वेश यादव ने यह भी कहा कि देश में इस्तेमाल होने वाली करीब 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता की कमर टूट चुकी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों से भी महंगाई बढ़ रही है और छोटे उद्योगों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द राहत के कदम नहीं उठाए तो पार्टी देशभर में आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला महासचिव सौरव पटेल, अंजनी कुमार मिश्रा, पल्लवी मालवीया, अमन कुमार, नीतू कनौजिया, मनीष द्विवेदी, रेणुका राय, कण प्रताप पांडेय, आजमा प्रवीण, मित्रा कैथवास, जाहिद हीरो, बसंत लाल बागी, गोलू सोनकर, अरुण कुशवाहा, मोहम्मद अजमल, हरेन्द्र प्रताप ठाकुर, अर्पित साहू, धर्मेंद्र द्विवेदी, कमल किशोर मिश्रा, गणेश चौरसिया, राजेश यादव, मोहम्मद जैद, अवधेश मौर्य, राम आशीष यादव, आरती पाल, विपिन, रमेश और राम किशन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं की मस्जिद में नमाज पर रोक का आदेश रद:हाईकोर्ट ने कहा- कानून व्यवस्था को समस्या हो तो अधिकारी समाधान करें
    Next Article
    जीएसटी टीम की कारोबारी एमपी जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी:7 घंटे चली जांच, 21 लाख रुपए जीएसटी बकाया होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment