Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथों में तिरंगा लिए स्कूटी से निकलीं महिलाएं:वाराणसी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति महिलाओं को दिया जागरूकता का संदेश

    4 hours ago

    2

    0

    संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से “नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूटी रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिलाओं के हाथों में तिरंगा था। कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के उस शाश्वत आदर्श का पुनर्स्थापन है, जिसमें नारी को ‘शक्ति’, ‘सृजन’ और ‘संस्कार’ का मूल स्रोत माना गया है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाकर लोकतंत्र को अधिक समावेशी, सुदृढ़ और संवेदनशील बना रहा है। रैली के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि “इस स्कूटी रैली का प्रमुख उद्देश्य नारी सम्मान और अधिकारों के प्रति व्यापक जन-जागरण करना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में महिलाओं के प्रति समानता, सुरक्षा और सम्मान की भावना विकसित हो। यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता के विकास का भी सशक्त माध्यम है। भाजपा की जिला महिला मोर्चा की कार्यालय प्रभारी सोनिया जैन कहा कि “इस प्रकार की रैलियां समाज में सकारात्मक सोच का संचार करती हैं, रूढ़ियों को तोड़ती हैं और युवतियों एवं महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती हैं। जब नारी शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनती है, तभी सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। इस अवसर पर प्रो जितेन्द्र कुमार,आयुर्वेद महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. नीलम गुप्ता, प्रो विधु द्विवेदी, प्रो दिनेश कुमार गर्ग, नोडल अधिकारी प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचखंड एक्सप्रेस में 7 माह के मासूम की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने तोड़ा दम, दिल्ली का रहने वाला है परिवार
    Next Article
    श्रावस्ती में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा:सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश, बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment