Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; VIDEO में पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए

    8 hours ago

    2

    0

    हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट (IC3401) को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। यह घटना रविवार की है। जानकारी सोमवार को सामने आई। फ्लाइट 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी। शाम करीब 4:30 बजे हुबली पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण 2 घंटे हवा में रही और लैंड नहीं हो सकी। एक घंटे हुबली के आसपास चक्कर लगाती रही। फिर एक घंटे बाद शाम 6:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट को बेंगलुरु से रात 11 बजे हुबली के लिए रवाना किया गया। इसमें 22 यात्री सवार थे। इस दौरान फ्लाइट में यात्री बेहद घबराए नजर आए। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। इनमें यात्री रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। फ्लाइट के अंदर की 2 तस्वीरें… चिल्लाते और रोते दिखे यात्री वीडियो में यात्री सीटों पर बैठे घबराए नजर आ रहे हैं। कई लोग चिल्लाते और रोते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ‘ओह माईगॉड’ जैसी आवाजें सुनाई देती हैं। एक यात्री कहते सुनाई देता है कि पायलट से कहो बेंगलुरु ले चलें… या बेलगाम ही ले चलो। वहीं दूसरे लोग एक-दूसरे को दिलासा देते हुए कहते हैं- रो मत, कुछ नहीं होगा। पायलट को यात्रियों से कहते सुना गया कि हम होल्ड पर हैं, कृपया धैर्य रखें और निर्देशों का पालन करें। एयरलाइन ने कहा- कोई तकनीकी खराबी नहीं Fly 91 एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। डायवर्जन केवल खराब मौसम की वजह से किया गया। एयरलाइन के मुताबिक, हुबली के ऊपर विमान को होल्ड करना और बाद में बेंगलुरु भेजना तय सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि तकनीकी खराबी की खबरें गलत और बेबुनियाद हैं। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को भी गोवा डायवर्ट करना पड़ा। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया था। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आतंकी है अमेरिकी सेना, उसे भयंकर जवाब देंगे', जहाज को ट्रंप ने कब्जे में लिया तो ईरान ने खाई बदला लेने की कसम, लेकिन यहां फंस रहा पेंच
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से राज्य का दर्जा देने का वादा पूरा करने को कहा, बोले- सरकार रोडमैप पेश करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment