Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कार्यकाल का एक साल पूरा:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने अपने पद पर एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर मोहन गंज स्थित कांग्रेस के जिला कैंप कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा, पूर्व किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी, मैनपुरी कॉर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला महासचिव कपिल सिंह, प्रभा शंकर शर्मा, गोविंद चतुर्वेदी और जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सारस्वत सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विवेक उपाध्याय का स्वागत किया। इस अवसर पर विवेक उपाध्याय ने कहा कि यह एक वर्ष सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। उपाध्याय ने आगे कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे। जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने इस मौके पर कहा कि विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा रही है। पूर्व किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी ने भी विवेक उपाध्याय के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है। गोस्वामी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विवेक उपाध्याय को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL से पहले LSG खिलाड़ियों ने किए रामलला के दर्शन:20 सदस्यीय टीम के साथ संजीव गोयनका ने जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
    Next Article
    रामपुर में ईद पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया:अधिकारियों को सतर्क रहने, लोगों से यातायात नियम पालन की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment