Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन:गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहज़ीब, सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। यह आयोजन ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर एवं कवि विनीत आशना ने की। उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने स्वागत कार्यक्रम का संचालन किया। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह ने मां शारदा के चित्र पर पीत वस्त्र अर्पित कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया तथा गजेंद्र सिंह चाहर, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा, कुलदीप चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने मोमबत्ती जलाकर शमा रोशन करने की परंपरा का निर्वहन किया। सर्वप्रथम, ब्रज कला केंद्र के पदाधिकारियों ने सभी आमंत्रित कवियों, कवयित्रियों और शायर-शायराओं को पीत वस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। हाथरस में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह को भी शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का शुभारंभ शायर शीवान कादरी की प्रभावशाली निजामत में हुआ। इस अवसर पर निखत अमरोही, मध्यम सक्सेना, जिया नामा, फैज कुमार, राशीद राहत, नवीन नीर, अमित शुक्ला, जुनैद अख्तर, नितिन मिश्रा सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह ने भी अपनी रचनाएँ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में शिव कुमार गौतम, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, ध्रुव कुशवाहा, सुरेंद्र शर्मा, बीना गुप्ता, ऋषि कुमार कौशिक, इंदिरा जायसवाल, रूबी डिंपल, प्रियांशी, रूपम कुशवाहा, श्वेता माधवी, कृष्णा गुप्ता, आमना बेगम, हरिशंकर वर्मा, जितेंद्र गौतम, विकास चौधरी, प्रमोद गोस्वामी, प्रेम सिंह यादव एडवोकेट, शशांक पचोरी, जमुना प्रसाद शर्मा एडवोकेट, अनिल पाठक एडवोकेट, विजय सिंह प्रेमी, अनिल गुप्ता, काजल चौधरी, उदल सिंह, अजय चौधरी, मोहम्मद तौसीफ, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, विष्णु कुमार आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं पुलिस लाइन में लगा मेडिकल कैंप:SSP अंकिता शर्मा ने किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों का हुआ हेल्थ चेकअप
    Next Article
    एडमिनिस्ट्रेशन 11 ने रोमांचक फाइनल जीता:सनराइजिंग 11 को 4 रनों से हराया, खिताब पर कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment