Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प:वाहन की चपेट में आने से दरोगा घायल, गाड़ियों के शीशे तोड़े

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंद्राराऊ में शुक्रवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब पुरदिलनगर रेलवे अंडरपास पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गढ़मुक्तेश्वर जा रहे सैकड़ों किसानों का काफिला पुलिस से उलझ गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किसान गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे। एटा, जलेसर, अवागढ़, शिकोहाबाद, मैनपुरी, किशनी और नारखी क्षेत्रों से सैकड़ों किसान वाहनों के काफिले के साथ निकले थे। काफिले के साथ सुरक्षा व्यवस्था में एटा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। पुरदिलनगर रेलवे अंडरपास पर हालात तब बिगड़ गए, जब एक वाहन का पहिया दरोगा रामनरेश के पैर पर चढ़ गया। इससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़े। इस घटना के बाद पुलिस और किसान कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कुछ कार्यकर्ताओं ने डंडों से निजी वाहनों के शीशे तोड़ दिए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद कोतवाली से पंत चौराहे और बस स्टैंड तक पुलिस और किसानों के बीच आमना-सामना होता रहा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आखिरकार पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए किसान यूनियन के काफिले को अलीगढ़ की ओर रवाना कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान एसपी सिटी श्वेभाव पांडे, सीओ नितिन गर्ग, एसडीएम संजय कुमार और अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा:एटा का काली अखाड़ा और बाहुबली हनुमान बनेंगे आकर्षण, विराट स्वरूप में मनेगा भगवान का जन्मोत्सव
    Next Article
    मैनपुरी में परशुराम जयंती की तैयारियां तेज:19 अप्रैल को शोभायात्रा और जनसभा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment