Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:फास्ट फूड प्रतिष्ठानों पर मोनोसोडियम ग्लूकामेट की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बुधवार को फास्ट फूड प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मोनोसोडियम ग्लूकामेट (MSG) के प्रयोग की जांच के लिए की गई। टीम की कार्यवाही से खलबली मची रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अलीगढ़ रोड स्थित स्टार क्रस्ट, टपरी कैफे, हॉट स्पाइसी फास्ट फूड और हॉट पिज्जा किंग जैसे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने साफ-सफाई संबंधी आवश्यक निर्देश दिए और पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही.. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मोनोसोडियम ग्लूकामेट के प्रयोग को लेकर निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस सचल टीम में ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड, डॉ. विकास, करतार सिंह और पारुल सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में तीन दिन बिजली कटौती:3,200 उपभोक्ता प्रभावित, रोज 3 घंटे नहीं आएगी लाइट
    Next Article
    पत्नी और मौसरे भाई की हत्या में तीन को फांसी:आगरा में अवैध संबंध के शक में काटकर मार डाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment