Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में नाले में मिला बीजेपी मंडल संयोजक का शव:बाइक समेत मिट्टी की बोरियों से दबा मिला, होली मनाने के बाद पत्नी को मायके छोड़ने गए थे

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव बाइक समेत गंदे नाले में मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय देवा यादव के रूप में हुई है, जो सिकंदराराऊ मंडल में बीजेपी के संयोजक थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देवा यादव बुधवार रात से लापता थे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गांव के कुछ बच्चों ने पुलिया के नीचे नाले में बाइक का हैंडल बाहर निकला हुआ देखा। बच्चों ने पास जाकर देखा तो बाइक के नीचे एक युवक का शव दबा हुआ था। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव और बाइक को छिपाने के लिए ऊपर से मिट्टी से भरी बोरियां भी डाली गई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटना को छिपाने की कोशिश की गई थी। सिल्ट और कूड़े से लगभग भरा नाला सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। नाला काफी चौड़ा था, लेकिन उसकी गहराई ज्यादा नहीं थी। नाला सिल्ट और कूड़े से लगभग भरा हुआ था। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। वहीं बाइक को भी नाले से निकालकर सिकंदराराऊ कोतवाली भिजवा दिया गया। पत्नी को मायके छोड़ने गए थे मृतक की पहचान गढ़िया गांव निवासी 24 वर्षीय देवा यादव के रूप में हुई। वह करीब दो साल से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय थे और सिकंदराराऊ मंडल में संयोजक के रूप में काम कर रहे थे। गांव में वह किराना की दुकान भी चलाते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात होली मनाने के बाद देवा यादव अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने गए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वह 10 मिनट में वापस घर आ जाएंगे, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी ने फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सुबह तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने सिकंदराराऊ कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुमशुदगी की तहरीर देने के कुछ ही घंटों बाद गांव के नाले में शव मिलने की सूचना मिल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। देवा यादव पांच भाइयों में से एक थे। परिवार के अनुसार करीब 8 साल पहले उनके एक बड़े भाई की भी हत्या हो चुकी है, जबकि एक अन्य बड़े भाई की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। देवा यादव की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। परिवार में उनके माता-पिता और पत्नी हैं। उनका कोई बच्चा नहीं था। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों से देवा यादव का पुराना विवाद चल रहा था। उन्हें आशंका है कि उसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सनातन सेवक संघ ने यज्ञ किया:जिलाध्यक्ष बोले- खामेनेई की मौत पर छाती पीटने ईरान-पाकिस्तान चले जाएं
    Next Article
    भदोही सीएमओ ने रोका अनुपस्थित स्टाफ का वेतन:जंगीगंज पीएचसी से प्रभारी चिकित्साधिकारी व दो कर्मी गैरहाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment