Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार:दो के पैर में लगी गोली,लूट के 50 हजार रुपये और स्कॉर्पियो बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की वारदात का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए हैं, जबकि एक को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए 50,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी और तीन तमंचे बरामद किए हैं। सिकंदराराऊ क्षेत्र के टटी डंडिया निवासी अमित ने पुलिस को बताया था कि वह अपने ग्राहक सेवा केंद्र से 18 मार्च को शाम 6:25 बजे दुकान बंद करके अपने गांव जा रहा था। डुकरिया का बंबा, कासगंज-सिकंदराराऊ रोड पर पहुंचने पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल से निकलने वाले सभी रास्तों और आसपास के जिलों के 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। काली स्कॉर्पियो गाड़ी को ट्रेस किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी व आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। इन फुटेज को विभिन्न ग्रुपों, डिजिटल वॉलंटियर ग्रुपों और यक्ष ऐप के माध्यम से साझा कर पहचान की पुष्टि की गई। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूट को अंजाम देने वाले बदमाश आज भी उसी स्कॉर्पियो में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान वही स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। गांव वरुतरखास के सामने कच्चे रास्ते पर खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में यश कसाना और विशाल घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बदमाशों पर पहले से भी चल रहे मुकदमे.. एक अन्य अभियुक्त विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान यश कसाना निवासी कोतवालपुर, लोनी, गाजियाबाद; विशाल निवासी बेरी, थाना कोतवाली, कासगंज और विक्की निवासी ग्राम राजा का बाग,जसवंतनगर इटावा के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FCI चावल उतारते ट्रक पर पुलिस का छापा:हापुड़ में सात बोरे छोड़कर भागे आरोपी, जांच शुरू
    Next Article
    शाहजहांपुर में ककरा पुल ऊंचा करने का काम रुका:जैक-मशीनें हटीं, मजदूर बोले- सिर्फ टूट-फूट की मरम्मत कर रहे, पुल उंचा करने वाली टीम चली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment