Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला:चौकी प्रभारी और बीट सिपाही निलंबित, आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मामले में लापरवाही बरतने पर की गई है। पुलिस हत्या के नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है और आशंका है कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। मृतक 48 वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ सोनू पुत्र राम प्रकाश शर्मा हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के गली जै राधे दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी हत्या कर शव को सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। कल उसका शव बरामद हुआ था। शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने अपने ही मोहल्ले के कमल और गौरव पुत्रगण हरीश शर्मा उर्फ कुल्लो पहलवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नीतू शर्मा ने आरोप लगाया है कि आरोपी सोनू का मकान हड़पना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि मृतक सोनू ने कुछ दिन पहले अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कोतवाली सदर के सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र निरंजन और बीट आरक्षी नवनीत को निलंबित कर दिया है। हत्या में कुछ और लोगों के नाम भी आ रहे सामने.. पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। इस हत्याकांड में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में जो भी अन्य लोग लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्राइवेट स्कूल ने 25% बढ़ाई फीस:पेरेंट्स ने किया हंगामा, बोले- कैंटीन से खाने का बनाया जा रहा दबाव
    Next Article
    हरदोई में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण:स्वरोजगार के माध्यम से आय बढ़ाने पर जोर, 20 हजार से अधिक महिलाएं बनी लखपति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment