Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सुबह तेज बारिश, गर्मी से राहत:कई इलाकों में जलभराव, सीवरेज व्यवस्था की खुली पोल

    18 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 45 मिनट तक जारी रही। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। आज शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, इस बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोहनगंज, बालापट्टी, नाई का नगला, लाला का नगला, चामड गेट, तरफरा रोड और कर्बला रोड जैसे क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे कीचड़ भी फैल गई। शहर के कई इलाकों की बिजली हुई गुल बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थोड़ी देर की बरसात ने ही शहर की सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। स्कूली बच्चे भी बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते दिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने किए तबादले:कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल, बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए कदम
    Next Article
    मुठभेड़ में टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश:फिरोजाबाद पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मारी, चार गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment