Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:महिलाएं उखाड़कर लाईं मीटर, बिजलीघर का घेराव किया, जमकर नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग शहर के मथुरा रोड स्थित ओडपुरा बिजली घर पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर लाई थीं। उन्होंने बिजली घर पर इन मीटरों को पटक दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली घर का घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके घरों में बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है, जिसकी भरपाई करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें पहले की तरह सामान्य बिजली मीटर ही लगाए जाएं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और वापस भेजा। प्रदर्शन में शामिल ज्यादातर महिलाएं खोड़ा हजारी मोहल्ले की थीं। कल भी किया था महिलाओं ने प्रदर्शन... गौरतलब है कि स्मार्ट मीटरों के मुद्दे पर यह पहला प्रदर्शन नहीं है। दो दिन पहले भी महिलाओं ने शहर के आगरा रोड पर जाम लगाया था, और कल रविवार को गिजरोली बिजलीघर पर भी स्मार्ट मीटरों को लेकर हंगामा किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दिन में से छाया अंधेरा:दोपहर बाद बदला मौसम गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू
    Next Article
    बस्ती में तेज हवाओं के साथ बारिश:दिन में छाया अंधेरा, गर्मी से मिली राहत, किसानों के लिए फायदेमंद होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment