Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसा, बच्चे-किशोर समेत दो की मौत:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार को रौंदा

    11 hours ago

    1

    0

    हाथरस में देर रात हुए सड़क हादसे में एक बच्चे और एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर संटीकरा के पास एक अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आदित्य गोयल और 9 वर्षीय अंकित पुत्र आकाश के रूप में हुई है, जो बलकेश्वर, आगरा के निवासी थे। कार सवार सभी लोग अलीगढ़ से एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विशाल गोयल अपने परिवार के साथ कार में सवार थे। परिवार के लोगों ने नहीं कराया शवों कापोस्टमार्टम घायलों में विशाल पुत्र नरेश, चारू पत्नी विशाल और शाहिद सहित पांच लोग शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य और अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए ही रात में शवों को अपने साथ ले गए। घायलों को भी रात में ही अन्य लोग आगरा ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में खंभे से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत:बेटी के घर से लौटते समय हुआ हादसा, भतीजा घायल
    Next Article
    रिटायर फौजी साइकिल से उतरा और मौत:कानपुर में सड़क किनारे बैठे, फिर लेट गए और उठे नहीं; बेटा बोला- बीमार चल रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment