Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी-डंडे, VIDEO:रुपए लेनदेन में शुरू हुआ विवाद, कई हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला भुस तिराहे पर बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए इस विवाद में लाठी-डंडे भी चले। इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हंगामा खड़ा हो गया। यह घटना शराब के ठेके के पास हुई थी। बताया जा रहा है कि यह विवाद लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। पहले तो दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई और उसके बाद यह गाली गलौज मारपीट में बदल गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने कई लोग लिए हिरासत में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमतीनगर-कोलकाता और उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन शुरू:गोरखपुर रूट पर चलेंगी ट्रेन, गर्मी में सफर से यात्रियों को मिलेंगे फायदा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में NH-58 पर चलती गाड़ियों पर स्टंट का VIDEO:बारात में युवकों ने छत पर डांस किया, रुपए उड़ाते हुए बनाई रील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment