Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दो सड़क हादसों में पांच घायल:घायलों का जिला अस्पताल में हुआ उपचार, चलती बस से गिरकर से एक महिला घायल

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक को आगरा रेफर किया गया, जबकि चार का इलाज हाथरस में चल रहा है। पहला हादसा देर रात सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मानिकपुर के पास हुआ। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला दुर्जिया निवासी उमेश, मीरा और कन्हैया बाइक से एक शादी समारोह में जलेसर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में उमेश, मीरा और कन्हैया के साथ-साथ दूसरी बाइक का सवार भी घायल हो गया। दूसरे बाइक सवार को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया। उमेश, मीरा और कन्हैया को पहले जलेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें हाथरस रेफर कर दिया गया। हाथरस में उनका इलाज किया जा रहा है। परिवार के लोग भी पहुंचे अस्पताल दूसरा हादसा मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर हुआ। जयपुर से कासगंज जा रही 30 वर्षीय सीमा, पत्नी संजू, निवासी संतोष वाटिका, लोनिया वास, जयपुर, रोडवेज बस के गेट अचानक खुलने से नीचे गिर गईं। इस हादसे में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मौसम हुआ सुहाना:बारिश से तापमान गिरा, ठंडक का एहसास, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज भी बारिश के आसार
    Next Article
    लखनऊ में वकील को SUV से कुचलने की कोशिश:सोसाइटी में विरोध करने पर पड़ोसी बोला, आज बच गए, अगली बार कोई नहीं बचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment