Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज:ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट और देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपनी बेटी के साथ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी 14 मई 2022 को हुई थी। शादी में दहेज के रूप में डबल बेड, टीवी, फ्रिज, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, एक मोटरसाइकिल, अलमारी, लड़के के लिए अंगूठी और हार, लड़की के लिए दो अंगूठी, कानों के कुंडल, 101 स्टील के बर्तन, 21 पीतल के बर्तन और 5 लाख रुपये नकद ‘पीली चिट्ठी’ पर दिए गए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और बाद में अतिरिक्त दहेज में एक भैंस और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद बेटी के साथ मारपीट और उत्पीड़न शुरू हुआ। जब बेटी ने माता-पिता को बताया तो कुछ लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से मारपीट की गई। देवर और ननद पर भी आरोप शिकायत में कहा गया कि देवर ने बेटी को बुरी नीयत से पकड़ने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर मोहल्ले की महिलाएं और पड़ोसी जमा हो गए। आरोप है कि बेटी की ननद ने भी इस कृत्य में सहयोग किया। इसके बाद सास, ससुर, देवर, ननद और पति ने बेटी के साथ जमकर मारपीट की। घर से निकालने और गहने छीनने का मामला शिकायत में बताया गया कि 5 नवंबर 2025 को आरोपियों ने बेटी को सिर्फ पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही, शिकायतकर्ता द्वारा बेटी को दिए गए सोने-चांदी के गहने भी छीन लिए गए। इस पूरे मामले में हाथरस महिला थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ:स्वर्ण रथ पर निकले बालाजी, राज्यमंत्री समेत अधिकारी मौजूद
    Next Article
    झांसी में 631 करोड़ रुपए से ग्रीनफील्ड बाईपास बनेगा:ओरछा तिगैला से बनगांव खास तक दो हाईवे जुड़ेंगे, जाम से निजात मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment