Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में युवक ने सुसाइड किया:पत्नी ने जलाने का आरोप लगाया था, ससुराल वालों ने की थी मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव छौंक में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का अपनी पत्नी और ससुरालियों से विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दौजीराम के पुत्र राजीव के रूप में हुई है, जो चाट पकौड़ी बेचने का काम करता था। साल 2018 में उसकी शादी कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन की युवती के साथ हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। युवक के पिता दौजीराम ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले आलू उबालते समय उनकी बहू पर गर्म पानी गिर गया था। इसके बाद बहू ने अपने मायके में शिकायत की कि उसे जलाया गया है। पिता के अनुसार, इस शिकायत के बाद बहू के मायके वाले गांव छौंक आ गए और उन्होंने राजीव के साथ मारपीट की। इसके बाद राजीव की पत्नी अपने जेवरात लेकर मायके चली गई और महिला थाने में शिकायत भी की। बीती रात राजीव ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। आज सुबह जब परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल.... पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राजीव के पिता दौजीराम ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू और ससुराल वाले उनके बेटे को लगातार परेशान कर रहे थे, जिसके कारण राजीव ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मृति ईरानी ने संतोष ओझा के बेटे से बात की:अमेठी में सड़क हादसे में हुई थी मौत, भाजपा जिलाध्यक्ष घर पहुंचे
    Next Article
    रामपुर में टॉपर छात्रा बनी एक दिन की डीएम:श्री सिंह बोली- सेवा का अवसर महसूस हो रहा है, प्रशासन ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment