Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हादसे में मजदूर की मौत...100 मीटर दूरी गिरी बाइक, VIDEO:खाना खाने जा रहा था होटल, बाइक डिवाइडर से टकराई

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वह बाइक से खाना खाने जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे संभल के बहजोई कस्बा थाना क्षेत्र में जिला कलेक्ट्रेट के पास हुआ। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सतपाल कुमार पुत्र स्वराज सिंह, निवासी गांव बमनेटा के रूप में हुई है। सतपाल बहजोई क्षेत्र में भगत जी मिल में मजदूरी करता था। दोपहर के भोजन के लिए वह बाइक से ढाबे की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक करीब 100 मीटर दूर तक चलती हुई चली गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घायल सतपाल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर बाद उसकी पहचान हो पाई।सतपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि बाइक को किसी अन्य वाहन ने टक्कर नहीं मारी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 28 मुकदमों वाला शातिर गौकश गिरफ्तार:पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
    Next Article
    मथुरा में ‘इनफ्लुएंशियल टीचर अवार्ड 2026’ का आयोजन:80 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment