Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाउस टैक्स नहीं जमा होने पर DIOS ऑफिस सील:ऑफिस के बाहर बैठे अफसर और कर्मचारी, मूल्यांकन समेत कई काम प्रभावित

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में हाउस टैक्स नहीं जमा होने पर शुक्रवार को नगर निगम ने जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस को सील कर दिया। इसके साथ ही 58. 62 लाख रुपए बकाया का नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय का हाउस टैक्स बकाया होने का जिक्र है, लेकिन सील डीआईओएस ऑफिस किया गया है। ऑफिस सील होने से डीआईओएस ऑफिस का काम-काज पूरी तरह से ठप हो गया। अफसर और कर्मचारी दफ्तर के बाहर, मूल्यांकन समेत कई कार्य प्रभावित नगर निगम ने शुक्रवार सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक का दफ्तर सील कर दिया। इसके साथ ही नोटिस चस्पा कर दिया कि दफ्तार का 58.62 लाख का हाउस टैक्स बकाया है। सुबह 9 बजे के बाद ऑफिस में कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हुआ तो दंग रह गए, क्यों कि दफ्तर सील था। डीआईओएस समेत अन्य अफसर और कर्मचारी ठीक बगल जीआईसी परिसर में बने संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक (जेडी) के दफ्तर में पहुंचे और वहां कर्मचारियों के साथ बैठकर अपना काम शुरू किया। दफ्तर सील होने से डीआईओएस का काम पूरी तरह से ठप हो गया। डीआईओएस नगर निगम पहुंचे और उन्होंने सील खोलने का निवेदन किया। डीआईओएस ऑफिस की वित्त एंव लेखाधिकारी खुशबू सोनी ने बताया कि नगर निगम ने हाउस टैक्स बकाया होने का दावा करते हुए दफ्तर सील किया गया है, लेकिन नोटिस में जेडी ऑफिस का हाउस टैक्स बकाया होने का जिक्र है। वहीं, इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेरा ऑफिस जीआईसी कैंपस में है। नया दफ्तर का निर्माण कार्य चल रहा है। ये गलत हाउस टैक्स का नोटिस आया है। इस संबंध में अफसरों से बात करके इसका निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार को बचाने में कार तीन बार पलटी:4 साल की बच्ची समेत परिवार सुरक्षित, आगरा से गंगा स्नान करने जा रहे थे
    Next Article
    सीतापुर में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से तापमान गिरा:ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी, एक दीवार गिरने से बुजुर्ग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment