Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HCL साइक्लोथॉन में मेरठ के 8 डाॅक्टर करेंगे प्रतिभाग:नोएडा में डॉक्टर और साइक्लिस्ट मिलकर करेंगे 52 किमी की साईकिल राइड

    5 hours ago

    1

    0

    स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरठ का बाइसिकल क्लब और न्यूटिमा हॉस्पिटल संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 15 मार्च को नोएडा में होने वाले HCL साइक्लोथॉन में मेरठ की भागीदारी को लेकर जानकारी साझा की गई। 52 किलोमीटर की रहेगी साईकिल राइड इस साइक्लिंग इवेंट में मेरठ के न्यूटिमा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ 8 डॉक्टर के साथ प्रतिभाग करेंगे। यह टीम 52 किलोमीटर की राइड में भाग लेगी। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। टीम को पूर्व साइकिलिस्ट और मुख्य प्रशिक्षक सचिन कुमार द्वारा विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान राइडिंग तकनीक, लंबी दूरी की तैयारी, फिटनेस और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सेहत सुधरना है मुख्य उदेश्य- डॉ सुमित उपाध्याय डॉ सुमित उपाध्याय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। क्लब की कोशिश है कि मेरठ में अधिक से अधिक लोग साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल एक खेल है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम भी है। डॉक्टरों और साइक्लिस्टों का एक साथ इस राइड में हिस्सा लेना लोगों को यह संदेश देगा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। 2009 से चल रही है मुहिम- सचिन कुमार साइक्लिस्ट सचिन कुमार ने बताया कि HCL साइक्लोथॉन की यह मुहिम 2009 से चल रही है लेकिन कोरोना के दौरान यह बंद कर दी गई थी। पिछले दो वर्षों से इसको फिर से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में पिछले साल लगभग 2500 लोगों ने हिस्सा लिया था, इस बार यह संख्या और ज्यादा बढ़ने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन:68,014 वादों का निस्तारण, 12 करोड़ से अधिक की धनराशि पर समझौता
    Next Article
    लॉरेंस गैंग की बादशाह को धमकी:पिछली बार चंडीगढ़ क्लब पर फायरिंग की, इस बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे; टटीरी सॉन्ग का भी जिक्र किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment