Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HDB फाइनेंस ऑफिस की छत पर जनरेटर में लगी आग:पीलीभीत के छतरी चौराहे पर मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    2 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत शहर के व्यस्ततम छतरी चौराहे के पास मंगलवार को एक व्यावसायिक इमारत की छत पर रखे जनरेटर में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। यह घटना छतरी चौराहे के समीप स्थित गुप्ता भवन में हुई, जहां एचडीबी (HDB) फाइनेंस का कार्यालय संचालित होता है। दोपहर के समय कार्यालय की छत पर रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। तेज धूप और हवा के कारण आग की लपटें और काला धुआं आसमान में दूर तक देखा गया। आग लगने के समय फाइनेंस ऑफिस के भीतर कई कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। छत पर आग की सूचना मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि यदि समय पर काबू न पाया जाता तो पूरी इमारत इसकी चपेट में आ सकती थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। संकरी गली और व्यस्त इलाके के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने जनरेटर में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारियों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या जनरेटर का अत्यधिक गर्म होना हो सकता है। हालांकि, आग के स्पष्ट कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ पुलिस ने क्यूआर कोड सिस्टम लॉन्च किया:40 सेकेंड मेंऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी, 2 थानों की 14 चौकियों में व्यवस्था
    Next Article
    नेशनल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित:मुख्य अतिथि श्रुति शर्मा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment