Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HPCL कांड...बदायूं SSP के बाद सीओ भी हटाए गए:आरोपी की मां का राशन कोटा सस्पेंड, 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं के HPCL प्लांट में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप उर्फ रामू के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गड़बड़ी के चलते आरोपी की मां किरन देवी के नाम के राशन कोटा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं मूसाझाग क्षेत्र में सड़क किनारे बनी आरोपी की 6 दुकानों की PWD टीम ने पैमाइश की। दुकानों का निर्माण सड़क की जमीन पर पाया गया। प्रशासन दुकानों पर बुलडोजर चलाएगा। SDM दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया- पैमाइश के बाद अतिक्रमण की पुष्टि हुई है। संबंधित लोगों को कार्रवाई की सूचना दे दी गई है। जल्द ही सड़क की जमीन को खाली कराया जाएगा। नोटिस भेजा गया है। वहीं सीएम योगी ने एसआईटी बनाई है। HPCL प्लांट कैंपस में पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। वहीं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के बाद अब सीओ उझानी डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी भी हटा दिए गए हैं। उन्हें डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है। उझानी सर्किल में ही मूसाझाग थाना आता है। इसी इलाके में मौजूद एचपीसीएल प्लांट में डबल मर्डर हुआ था। सीओ देवेंद्र कुमार के स्थान पर यूपी 112 सेवा लखनऊ में तैनात CO राहुल पाण्डेय को उझानी सर्किल का चार्ज दिया गया है। अब पढ़िए पूरा मामला… चौकी में दो दरोगा और 8 पुलिसवाले होंगे तैनात वहीं HPCL प्लांट को भयमुक्त माहौल में संचालित करने के लिए एक पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। दो दरोगा और 8 पुलिस वालों की तैनाती होगी। शुक्रवार को कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने यहां पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। एसएसपी से अतिरिक्त बल की तैनाती की मांग की थी। इसके परिणामस्वरूप वहां पीएसी तैनात की गई। अब डीएम और एसएसपी ने स्थायी पुलिस चौकी बनाने का फैसला किया है, ताकि प्लांट स्टाफ के मन से भय समाप्त हो और संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके। पूर्व सांसद ने उठाई सीबीआई जांच की मांग वहीं मामले में बरेली की आंवला सीट से पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि प्लांट में एक विशेष जाति के लोगों का वर्चस्व है। उन्होंने कहा- हत्यारोपी के परिवार के लोग ही यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे, जिसके कारण वह आसानी से प्लांट के भीतर घुसकर हत्या को अंजाम देकर निकल गया। कुछ बड़े राजनीतिक चेहरे इस फैक्ट्री पर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे। अपनी जाति के लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर प्लांट को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पुलिस की लापरवाही के साथ-साथ मामले की सीबीआई जांच की मांग की, ताकि आरोपी से जुड़े बड़े राजनीतिक चेहरों को बेनकाब किया जा सके। सीएम योगी ने पोस्ट कर जताया दुख वहीं सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया। लिखा- बदायूं के प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक SIT का भी गठन किया गया है। दोषी पहले ही गिरफ्तार है, लेकिन इसके बाद भी कोई साजिश की संभावना दिखती है, तो प्रदेश सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। CBG प्लांट की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास की बिगड़ी तबीयत:फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत है, निजी अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन का 38वां वार्षिक अधिवेशन:बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत की रणनीति, अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment