Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS प्रफुल्ल शर्मा बने लखनऊ के CDO:रायबरेली में दो साल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे, भू-माफियाओं में रहा खौफ

    2 hours ago

    1

    0

    IAS प्रफुल्ल कुमार शर्मा को शासन ने लखनऊ का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया है। इससे पहले वे रायबरेली जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे। रायबरेली में अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया और जनहित के कई कार्य किए। उनकी कार्यकुशलता का एक प्रमुख उदाहरण IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) पर शिकायतों का निस्तारण रहा। उनके नेतृत्व में सदर तहसील ने उत्तर प्रदेश में दो बार प्रथम रैंक हासिल की। शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर उनकी निगरानी से रायबरेली का मान बढ़ा। प्रफुल्ल शर्मा ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अपने कार्यकाल में उन्होंने लगभग 1000 बीघे से अधिक सरकारी और बंजर भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। उन्होंने अवैध रूप से कब्जा किए गए तालाबों को भी खाली कराया और उनके मूल स्वरूप को बहाल किया। तालाबों पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भू-माफियाओं को स्पष्ट संदेश दिया गया। प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने तहसील परिसर में सक्रिय बिचौलियों और दलालों के खिलाफ अभियान चलाया। उनकी सख्त निगरानी के कारण तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और आम जनता का अधिकारियों से सीधा संवाद सुनिश्चित हुआ। बिना किसी भेदभाव के काम करने की उनकी शैली ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया। लगभग दो साल तक सदर तहसील की कमान संभालने के बाद अब वे लखनऊ में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी विदाई पर स्थानीय नागरिकों और सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोपेड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किसान की मौत:अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर गुंगवाछ के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गंगा में डूबकर युवक की मौत:तरबूज लेकर दूसरे किनारे से आ रहा था, अस्पताल में मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment