Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-लॉटरी से बंटेंगी 1506 शराब-भांग की दुकानें, आवेदन शुरू:लखनऊ में 171 दुकानों के लिए खुले विकल्प, 6 अप्रैल अंतिम तिथि

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फुटकर दुकानों के आवंटन की दूसरे चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी है। इस चरण में प्रदेशभर की अवशेष और नवसृजित कुल 1506 देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इनमें से 171 दुकानें लखनऊ जिले में हैं। आबकारी विभाग के अनुसार, पहले चरण की ई-लॉटरी और नवीनीकरण प्रक्रिया के बाद बची दुकानों के लिए अब इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही संचालित होगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। 6 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन विभाग ने आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तय की है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 👉 https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शिता पर जोर नई व्यवस्था के तहत ई-लॉटरी सिस्टम लागू किया गया है, जिससे मानव हस्तक्षेप कम होगा और आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सकेगी। तकनीकी रूप से सुरक्षित इस सिस्टम के जरिए तय समय-सारणी के अनुसार दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आवेदन से पहले नियम जरूर पढ़ें विभाग ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले सभी नियम व शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायबिटीज में इन फलों से रहें सावधान, ज्यादा खाने पर बिगड़ सकती है शुगर
    Next Article
    प्रयागराज में पार्षद ने मेयर को चिट्‌ठी लिखी:कहा- अतिक्रमण के कारण विकास अटका, सड़कें-नालियां नहीं बन पा रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment