Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIIT वैज्ञानिकों को मिला डिजिटल पेमेंट उपकरण का पेटेंट:स्मार्ट डिवाइस से ई-वॉलेट खर्च पर रख सकेंगे नजर

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITA) के वैज्ञानिकों को डिजिटल पेमेंट की दुनिया में नई मिसाल कायम करने वाला पेटेंट मिल गया है। भारतीय पेटेंट कार्यालय ने इन्हें “स्मार्ट डिवाइस टू मॉनिटर द ई‑वॉलेट यूटिलाइजेशन एंड द स्पेंडिंग बिहेवियर ऑफ द यूजर” नामक उपकरण का पेटेंट जारी किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रमुख शोधकर्ता हैं प्रो. रंजीत सिंह (IIITA), रिसर्च स्कॉलर काजोल (IIITA), प्रो. दिब्योज्योति भट्टाचार्जी (असम यूनिवर्सिटी) और सुमैया गौहर (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी)।यह कॉम्पैक्ट डिवाइस मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर क्लिप के ज़रिए लगाई जा सकती है और अपने कैमरा, माइक्रोफोन, एक्सेलरोमीटर तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से यूजर के चेहरे के भाव और शारीरिक हाव‑भाव पर नज़र रखती है। यह हर UPI ट्रांजेक्शन को ट्रैक करती है, चाहे वह PhonePe, Google Pay, Paytm या WhatsApp Pay हो। भौहें चढ़ने, मुंह बनाने या आवेगपूर्ण स्थिति में यह तुरंत अलर्ट भेजकर यूजर को सोचने के लिए कहती है।डिवाइस महीने का खर्च विस्तृत रिपोर्ट बनाती है, खर्च लिमिट पार होने पर चेतावनी देती है और आदतों के आधार पर सबसे अनुकूल ई‑वॉलेट सुझाती है। यह यूजर से सर्वे भी करके यह जानती है कि कौन‑सा वॉलेट क्यों हटाया गया, जिस डेटा को यूजर की सहमति से फिनटेक कंपनियों को भेजा जाता है। सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन लॉक, रिमोट वाइप सिस्टम, दुर्घटना और पानी से सुरक्षित शेल तथा एंड‑टू‑एंड एन्क्रिप्शन जैसी व्यवस्थाएं हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उपकरण आवेग खरीदारी रोकने और डिजिटल भारत को “थोड़ा जजमेंटल भी” बनाने में मददगार साबित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी:जौनपुर से BHU रेफर, सीने में दर्द की शिकायत; उम्रकैद की सजा काट रहे
    Next Article
    अमेठी एआरओ ऑफिस अयोध्या ट्रांसफर करने का विरोध:सांसद किशोरीलाल शर्मा ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, रक्षामंत्री को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment